भूपेश बघेल होंगे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री, विधायक दल ने चुना नेता

रायपुरः भूपेश बघेल होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री. भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना लिया है.कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रमुख भूपेश बघेल का नाम है. वह पाटन सीट से चुनाव जीते हैं. राज्‍य में राजनीति के केंद्र बिंदुओं में से एक पाटन विधानसभा क्षेत्र में इस बार उनके सामने भाजपा ने मोती लाल साहू के रूप में एक नए चेहरे को चुनावी अखाड़े में उतारा था. अपने तेवरों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले राजनेताओं में शुमार बघेल का नाता विवादों से भी कम नहीं रहा है                                                                                                          

आइये डालते हैं उनके राजनीति जीवन और उनसे जुड़ी प्रमुख बातों पर एक नजर…

23 अगस्त 1961 को जन्मे बघेल कुर्मी जाति से आते हैं. बात 1980 के दशक की है, जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था. उस वक्‍त भूपेश बघेल ने पॉलिटिक्‍स में अपनी पारी की शुरुआत यूथ कांग्रेस के साथ की. दुर्ग जिले के रहने वाले भूपेश यहां के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने. वे 1990 से 94 तक जिला युवक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे. भूपेश बघेल वह छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 1996 से वर्तमान तक संरक्षक बने हुए हैं. मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के 1993 से 2001 तक निदेशक भी रहे हैं.
2000 में जब छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तो वह पाटन सीट से विधानसभा पहुंचे. इस दौरान वह कैबिनेट मंत्री भी बने. 2003 में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने पर भूपेश को विपक्ष का उपनेता बनाया गया. अक्तूबर 2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और वे तब से इस पद पर हैं.


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !