केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने लोकभवन में कुंभ मेला- 2019 की वेबसाइट और सोशल मीडिया ऐप का शुभारंभ
किया। कुंभ मेले की वेबसाइट और ऐप से लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
कुंभ की तमाम जानकारियां इस पर उपलब्ध हैं, जो एक ही क्लिक में सामने
होंगी।सीएम योगी ने कहा कि कुंभ मेला यूपी की संस्कृति को दुनिया के सामने
रखने का बड़ा अवसर है।
योगी के निर्देशन में कुंभ की तैयारी
यूपी के सीएमआदित्यनाथ योगी खुद धार्मिक किस्म के व्यक्ति हैं और
इसलिए वो इस बार के कुंभ मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। योगी जी
का तैयारियों में शामिल होनायही दर्शाता है कि योगी जी खुद इस मेले को लेकर
बहुत उत्साहित हैं।
इस बारे में योगी जी का कहना है कि कुंभ मेले के ज़रिए पूरी दुनिया को
यूपी की संस्कृति से रूबरू करवाया जा सकता है। ये यूपी के लिए एक बहुत
बड़ा मौका है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम भी कहा जा सकता है। योगी
जी चाहते हैं कि भारत के हर गांव से नागरिक कुंभ मेले में शामिल होने आए और
इसके लिए वो केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।


