शासन द्वारा आरक्षित 5 एकड़ की जमीन आबंटित करने की मांग की इस प्रकार केजु चक्रधारी ने कलेक्टर महोदय से मिलकर कुम्हार समाज के आर्थिक एवं सामजिक विकास के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा
Editor -
छत्तीसगढ़ सेवा
जनवरी 04, 2019
महेश कुम्हार:-पूर्व में सरपंच संघ अध्यक्ष एवं केंद्रीय अध्यक्ष युवा कुम्भकार समाज केजु चक्रधारी ने जिले के कुम्भकार समाज के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ महासमुंद कलेक्टर श्री उमेश अग्रवाल से मिलकर कुम्हारों के जीवन यापन एवं पैतृक कार्य जैसे घड़ा बनाने ईंट बनाने एवं अन्य मिट्टी के उपयोगी सामान बनाने में आने वाली समस्यों के बारे में अवगत कराया साथ में केजु चक्रधारी ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया की कुम्हार समाज जो मिट्टी से सम्बंधित पैतृक कार्य करते हैं उन्हें इलेक्ट्रानिक चाक प्रदान किया जावे एवं जहाँ कुम्हार समाज की बहुलता है एवं अन्य जग जहाँ कुम्हार कार्य करने की इच्छुक है वहां शासन द्वारा आरक्षित 5 एकड़ की जमीन आबंटित करने की मांग की इस प्रकार केजु चक्रधारी ने कलेक्टर महोदय से मिलकर कुम्हार समाज के आर्थिक एवं सामजिक विकास के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किये एवं कलेक्टर ने सभी समस्यायों का बहुत जल्दी निपटारा करने का अस्वासन दिया गया था।