बजने लगी शहनाई… इस साल 63 दिन है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त…

रायपुर। दिसंबर से शुभ संस्कारों पर लगी रोक हट गई। 2019 का पहला मुहूर्त 17 जनवरी को था। इस दिन से शहनाई बजने का क्रम शुरू हो गया और होलाष्टक तक लगभग 20 मुहूर्त विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं।

ज्योतिषियों के मुताबिक 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाता है। इस साल 2018 की तुलना में 20 लग्न अधिक होंगे। इसलिए इन लग्नों में शादियां भी ज्यादा होंगी। इस साल 63 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त है।

वर्ष 2018 में 43 दिन विवाह के मुहूर्त थे। 10 फरवरी को बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त रहेगा, वहीं 14 मार्च से होलिकाष्टक व 15 मार्च से मलमास होने के कारण एक माह मांगलिक नहीं होंगे। इस साल जनवरी में छह, फरवरी में 10, मार्च में 5, अप्रैल में 10, मई में 14, जून में 13, जुलाई में दो, नवंबर में आठ और दिसंबर में चार मुहूर्त विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं।

होली के आठ दिन पहले 14 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चूंकि होलाष्टक वाले दिन ही सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा और इस दिन से मीन मलमास शुरू हो जाएगा जो 14 अप्रैल तक रहेगा।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !