ग्राम सभा के माध्यम से सरपंच अपने ग्राम पंचायतों में विभिन्न मुलभुत समस्या बीजली पानी एवं अन्य विकास कार्यों में उपयोग करते है
Editor -
छत्तीसगढ़ सेवा
जनवरी 04, 2019
महेश कुम्हार:-पूर्व में बागबाहरा के पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष केजु चक्रधारी ने जिले के विभिन्न पंचायतों के सरपंचो के साथ दिल्ली पहुँच कर (छत्तीसगढ़ )राज्य सभा सांसद आदरणीया छाया वर्मा जी से मुलाकात कर भाजपा शासन के सरपंचो के साथ हिटलर निति के बारे में बताया और आगे केजु चक्रधारी ने कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा भीषण आकाल की स्थिति में भी 14वें वित्त की राशि का 70% राशि मोबाइल टावर हेतु काट ली गई है जो की इस राशि का उपयोग ग्राम सभा के माध्यम से सरपंच अपने ग्राम पंचायतों में विभिन्न मुलभुत समस्या बीजली पानी एवं अन्य विकास कार्यों में उपयोग करते है जिसे भाजपा सरकार बिना ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के वापस कर ली है जिस पर राज्य सभा सांसद आदरणीया छाया वर्मा जी ने इस बात को राज्य सभा में बुलंद आवाज से आवाज उठाई और भाजपा सरकार जो ग्राम पंचायतों की राशि छीन ली थी उसे वापस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।