संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता गांजर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खल्लारी विधायक श्री द्वारकाधीश यादव जी
गांजर मिडिल स्कूल में आयोजित संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक जी का फूल माला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया उसके बाद बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत, सुआ नृत्य, छेरछेरा नृत्य, की प्रस्तुति किया गया तत्पश्चात संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में विजेताओं को
माननीय विधायक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया उक्त कार्यक्रम में अध्यक्षता तेजन चंद्राकर विशेष अतिथि गण जगमोहन चंद्राकर, राजू चंद्राकर, अवध राम चंद्राकर, प्रीतम यादव, करतार नायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर, केजू चक्रधारी, उल्लास चंद्राकर, नोहर चंद्राकर, भागीरथी कटारे, उत्तम राणा, सोशल मीडिया जिला प्रवक्ता अभय सोनवानी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।



