BIG BREAKING: बाल-बाल बचे भाजपा महासचिव अनिल जैन और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रायगढ़ जाते वक्त हुए दुर्घटना के शिकार

रायपुर:-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन आज एक हादसे में बाल-बाल बच गए. जैन ही नहीं बल्कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की भी किस्मत अच्छी रही है कि हादसा बड़ा नहीं हुआ.  

दरअसल आज अनिल जैन और पवन साय इनोवा कार से रायपुर से रायगढ़ जा रहें थे. इसी दौरान सरायपाली-बसना के पास भाजपा नेताओं की गाड़ी के साथ ट्रैक्टर की भिंड़त हो गई.हालांकि अच्छी बात ये रही कि दुर्घटना बड़ी नहीं हुई. इनोवा कार ही हल्का क्षतिग्रस्त हुआ. बाकी दोनो ही नेता सुरक्षित हैं. उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है. वहीं घटना के बाद अनिल जैन सरायपाली कुछ देर रुक गए. वहां उन्होंने 

कार्यकर्ताओं से इस दौरान मुलाकात की.

आपको बता दे कि अनिल जैन और पवन साय रायगढ़ में होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित नहीं की. और सरायपाली मे ंकार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद रायगढ़ के लिए रवाना होंगे.
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !