प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रायगढ़ में सियासी थाह लेने करेंगे आमसभा

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे में आज रायगढ़ लोकसभा में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करने पहुंच रहे हैं। कोड़ातराई हवाई पट्टी पर आयोजित उनकी एक विशाल आमसभा होगी जिसमें रायगढ़ लोकसभा सहित जांजगीर लोकसभा और उड़ीसा से लगे इलाकों से हजारों की भीड जुटाने के लिए भाजपा अपनी तैयारी में लगी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 फरवरी की पूर्वान्ह करीब 11:30 बजे झारसुगडा हवाई पट्टी से हेलीकाप्टर के द्वारा रायगढ़ की कोड़ातराई हवाई पट्टी पर उतरेंगे और वहां विशाल आमसभा को संबोधित करने के बाद वापस झारसुगडा हेलीकाप्टर द्वारा पहुंच कर आगे के कार्यक्रम में शामिल होनें के लिए निकल जाएंगें। ऐसा माना जा रहा है कि श्री मोदी छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ जिले में भाजपा के पक्ष में माहौल देखने तथा प्रचार करने के इरादे से इस अंचल में पहुंचे हैं और उनका रायगढ़ प्रवास भाजपा के केन्द्रीय मंत्री विष्णु साय की उनके लोकसभा क्षेत्र में पैठ को भी भांपना है। वहीं क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री के इस रायगढ़ प्रवास के दौरान रेल टर्मिनल और कोड़ातराई में हवाई सेवा की सुविधा की सौगात की आकांक्षा है।
देखना यह है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जन अपेक्षाओं के मद्देनजर क्या कुछ घोषणा करते हैं। इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जवाहर नायक ने इस संबंध में बताया कि 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता खासे उत्साहित है और लगभग एक लाख से भी अधिक लोग उनको सुनने के लिए यहां पहुंचेंगे। उनका कहना था कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही साथ नरेन्द्र मोदी के साथ कई केन्द्रीय नेता भी पहुंच रहे हैं।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !