महासमुन्द:-थाना कोमाखान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग वन नाका नर्रा पर की जा रही थी इसी दौरान खरियाररोड उड़ीसा तरफ से आ रहे काला हरा रंग के TVS Sport मोटर साइकिल क्र.CG06 GH2897 चालक को रोककर चेक करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 200 पाऊच हिरण एवँ जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जुमला 40 लीटर कीमती 10000 रूपये रखा मिला जिससे आरोपी अमर सिंग पिता सुखसिंग ठाकुर उम्र 28 साल एवँ भुवन ठाकुर पिता फुलसिंग उम्र 55 साल दोनों साकीनान टोंगोपानी थाना कोमाखान को गिरफ्तार कर अपराध धारा34 (2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कारवाही में थाना प्रभारी कोमाखान उप निरीक्षक कमल मैरिषा सउनि एल एन साहू ,आरक्षक हरिबन्धु बारीक,देवेन्द्र बाँधे, सेवाराम ध्रुव, अजय राजपूत का योगदान रहा।।

