कोरबा:-पूर्व मुख्यमंत्री और जेसीसीजे सुप्रीमो कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा जोगी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने की। उन्होंने कहा कि जोगी के कोरबा से लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की कोर कमेटी में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि, मेरी भी हार्दिक इच्छा है कि अजीत जोगी कोरबा लोक सभा से चुनाव लड़ें। वहीं बसपा से गठबंधन पर अमित जोगी ने कहा कि मायावती से चर्चा कर अंतिम निर्णय लेंगे। यह दो दलों का नहीं, दो दिलो का गठबंधन है।

