आज का राशिफल बताएगा दैनिक तौर पर स्वास्थ्य, धन, प्रेम व विवाह,

सिंह:-अजनबी व्‍यक्ति से व्‍यवहार सोच समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उधार लेनदेन न करें। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ:-धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा रहेगी। विद्यार्थियों का मन अध्‍ययन में अधिक लगेगा। जमीन जायदाद संबंधी मसला उलझ सकता है। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती में समय बीतेगा। मन शांत रहेगा।

मिथुन:-कोई अपना ही आपके साथ विश्‍वासघात कर सकता है। नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। व्‍यापार में अपेक्षित लाभ मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। खानपान संतुलित रखें।

कर्क:-फि‍जूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। नए विषयों पर अध्‍ययन व शोध करेंगे। बुजुर्गों का सहयोग व उचित मार्गदर्शन विपरीत हालात से निकलने में मदद करेगा। सहकर्मी काम में मदद करेंगे। यात्रा न करें।

सिंह:-अजनबी व्‍यक्ति से व्‍यवहार सोच समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उधार लेनदेन न करें। प्रेम का इजहार कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या:-भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। शेयर के काम में लाभ मिलेगा। दूसरों की मदद करने का भाव मन में रहेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्‍त होने का योग है। यात्रा सुखद।

तुला:-काम का दबाव कुछ ज्‍यादा रहेगा। गरीब व कमजोर लोगों के प्रति आपके मन में दया का भाव रहेगा। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। माता पिता की सेहत की चिंता रह सकती है।

वृश्चिक:-आपका आकर्षक व्‍यक्तित्‍व लोगों को प्रभावित करेगा। वित्‍तीय स्थिति मजबूत रहेगी। वाद विवाद में विजय हासिल करेंगे। सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है। आय के स्राेतों में बढ़ोतरी होगी।

धनु:-कानूनी मामले थोड़े पेचीदा हो सकते हैं। सास बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा। पिछले कार्य निवेश का बेहतर परिणाम मिल सकता है। आध्‍यात्मिकत कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं।

मकर:-विद्यार्थी उच्‍च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के बीच तकरार हो सकती है। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। वाहन के रखरखाव पर व्‍यय होगा।

कुंभ:-व्‍यापार में उतार चढ़ाव रहेगा। किसी करीबी रिश्‍तेदार का स्‍वास्‍थ्‍य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। मित्रों के साथ कहीं सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। उच्‍चाधिकारी अापके काम की प्रशंसा करेंगे।

मीन:-ऐश्‍वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद लेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। निवेश व यात्रा लाभदायक रहेगी।
ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !