महासमुंद:-शाशकीय विभागों और उनके अधिकारी/कर्मचारियो की बेहतर सामंजस्य, तालमेल व जुड़ाव का एक बेहद खूबसूरत उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत है। जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद के ब्लड बैंक में रक्त समूहों के संग्रह में आई थोड़ी कमी को संतुलन व आपातकालीन स्थितियों के लिए दुष्प्राप्य समूहों की उपलब्धता हेतु महासमुंद पुलिस परिवार के जवानों द्वारा स्वेच्छा से सामूहिक रक्तदान किया गया । इस पावन व नेक कार्य के अवसर पर आर0आई0 साहब श्री नीतीश आर नायर, आरक्षक टोमन लाल साहू, गेंदर साहू, हेमंत यादव, प्रीत राज ठाकुर, देवनाथ देवांगन, प्रकाश कुमार साहू, मुकेश कुमार साहू, नवीन टण्डन, देवेंद्र कुमार साहू,हरीश चंद्राकर, पीयूष शर्मा, चूड़ामणि ध्रुव, मनीष चन्द्राकर ने भागीदारी निभाई।
आइए हम भी रक्तदान महादान के पावन कुम्भ में डुबकी लगाकर जरुतमन्दों,पीड़ित, व जनमानस की सेवा का पुण्य कमाए साथ लोगो को रक्तदान हेतु जागरूकता फैलाए।।।

