कोमाखान... हमर पुलिस हमर संग" के तहत कार्यक्रम संपन्न

कोमाखान:-आज दिनांक 10 मार्च को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुन्द के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुन्द एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदया बागबाहरा के मार्गदर्शन में पुलिस- जनता के मध्य बेहतर तालमेल हेतु चौकी टुहलु थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम टेंगराही में "सामुदायिक पुलिसिंग" के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे महिलाओं, पुरुषों एवं स्कूली बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न खेलों (कबड्डी,वालीबाल, क्रिकेट व महिलाओं के लिए रस्सी खींच, फुगड़ी,खो -खो)आयोजन किया गया जिसमें ग्राम टेंगराही, मातरबाहरा,खैरटकला, भोथा, भालूकोना, गुलझर के नागरिकों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के बाद को विजेता टीमो को उचित इनाम वितरण कर पुरुस्कृत किया गया एवं ग्रामीण महिलाओं को साड़ी,पुरुषों को गमछा व बुजुर्ग नागरिकों को टार्च इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगो के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में ग्राम टेंगराही के सरपंच तुलाराम ठाकुर व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा साथ ही सीआरपीएफ के सहायक सेनानी पुष्कर सिंह बड़वाल का सुरक्षा व्यवस्था में विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान थाना कोमाखान पुलिस द्वारा नागरिकों को सदैव अच्छे कार्य करने,भाईचारा बनाकर रहने,मानवता पूर्वक मिल जुलकर रहने का आह्वान किया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में सबको मतदान करने प्रेरित कर प्रजातंत्र की रक्षा करने की अपील की गई।
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !