पिथौरा:-शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दबिश देकर दर्जन भर स्थानों में कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की है तथा सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को शासन के नियमों के अनुरूप सूचना बोर्ड लगाने तथा होटलों में सामग्री निर्माण में लगे कर्मचारियों को टोपी एवं मास्क लगाकर समान निर्माण कराने वही वोटरों को भी टोपी एवं मास्टर के साथ सामग्री ग्राहकों को परोसने के निर्देश दिए गए।
होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए आज जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी राखी ठाकुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा नमूना सहायक नम्रता साहू ने पिथौरा में करीब दर्जनभर प्रतिष्ठानों में दबिश देकर जांच की शासन के अनुरूप किराना दुकानों में गुटखा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिया गया। वहीं दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि अपने-अपने दुकानों में कैंसर से संबंधित दिशा निर्देश का बोर्ड लगाया जाए वहीं होटल संचालकों को भी निर्देशित करते हुए कहा गया कि खाद्य सामग्री के निर्माण में लगे कर्मचारियों को नियमानुसार नियमित रूप से टोपी एवं मास्क लगाकर खाद्य सामग्री ग्राहकों को परोसने कहा गया। यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसा नहीं करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के जाने की बात कही गई शहर के दो होटलों पराग स्वीट्स एवं प्रतीक स्वीट्स से पनीर, पेड़ा, कलाकंद एवं खोवा का सैंपल लिया गया। वहीं आज की कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से करीब 3000 की चालानी कार्रवाई की गई। इस संबंध में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

