रायपुर:-लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग ने शाम
5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। विज्ञान भवन में होने वाले इस प्रेस
कॉन्फ्रेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा संबोधित कर सकते हैं। बता
दें, पिछले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी रविवार को ही किया गया था।
सूत्रों
से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव 7-8 चरणों में संपन्न हो सकते हैं और
पिछली बार की तरह पहले चरण का चुनाव 10 अप्रैल हो सकता है।

