आई पी एल में सट्टा खेलाते सटोरिया गिरफ्तार

महासमुन्द:-पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग IPL में चलने वाले क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने व खिलाने का कार्य कर रहे है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।  इस क्रम में थाना बागबाहरा पुलिस को सूचना मिली की आज दिनांक20-4-19 को प्रकाश मानिकपुरी निवासी  पोटरपारा बागबाहरा का रहने वाला किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली केपिटल के मध्य हो रहे क्रिकेट मैच में खिलाड़ी के छक्के चौके एवम टीम के जीत हार को ले कर रुपये पैसा दाँव मोबाइल फोन से जीत हार का कुछ नोट कर कुछ नगद लेकर खिलवा रहा था कि उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही की गई जहा मौके पर पुलिस टीम को 1 टीवी, 4 नग मोबाइल,नगद 6158 रुपये  74000 रुपये का सट्टा पट्टी का लेखा जोखा मिला जिस पर से प्रकाश मानिकपुरी को गिरफ्तार किया जाकर 4क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर एवं अनु0अधिकारी बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत,प्रधान आर. सुधीर सिंह ठाकुर आरक्षक एकलव्य बैस, बारीक आदि द्वारा की गई।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !