बसना कॉलेज के सामने मोटर साइकिल की सीट के नीचे मोबाइल रखकर परीक्षा देने गए विद्यार्थियों के चार मोबाइल सेट को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। पीड़ित छात्र की रिपोर्ट भंवरपुर पुलिस अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
ग्राम उड़ेला निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र युरेश कुमार राय ने पुलिस को किए गए शिकायत में बताया कि वह स्वाध्यायी छात्र है। 15 अप्रैल को अपने साथी छात्र पियर सिंह, राजेश निषाद, त्रिलोचन के साथ राजनीति विज्ञान भाग-2 की परीक्षा देने जयदेव सतपथी कॉलेज बसना गया था। कॉलेज परिसर मे मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-06 6120 को खड़ी करके सीट के नीचे चारों दोस्तों के चार मोबाइल को रखकर परीक्षा देने कॉलेज के अंदर दोपहर करीब 02.45 बजे चले गए थे। परीक्षा देकर शाम करीब 6.10 बजे कॉलेज से बाहर आए तो मोटर साइकिल की सीट खुली हुई थी और मोबाइल गायब थे। चोरी गए चारों मोबाइल की कीमत पुलिस 25 हजार रुपये आंकी है।

