महासमुंद:-जिले के किसी गांव के हैंडपंप बिगड़ा हो या पेयजल की समस्या हो तो संबंधित विभाग में उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं। इसके आलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय महासमुंद के दूरभाष क्रमांक 07723-223731 अथवा टोल फ्री नंबर 1800-2330-008 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को हैंडपंपों के संचालन एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आरके उराव ने बताया कि विभाग की ओर से नागरिकों के शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए मोबाइल यूनिट वैन के माध्यम से जिले में स्थापित हैंडपंपों के संधारण का कार्य कराया जा रहा है।

