दतैल हाथी बीच सड़क में रास्ता रोक रखा था लोगों को हाथी ने देखा हाथी का मूवमेंट ही बदल.......

महासमुन्द:-आज सुबह 6 बजे मार्निग वाक पर निकले लोगों ने बीच सड़क में दतैल हाथी को देखा तो होश उड़ गए। बता दें कि जलकी के कृष्णा साहू, सहायक ब्यवस्थापक एवं छपोराडिह के पूर्व सरपंच गजानन्द पटेल सहित लोग मार्निंग वाक पर निकले थे। तभी मेन रोड अचानकपुर के छापर के पास दतैल हाथी को बीच सड़क में रास्ता रोक रखा था। जैसे ही लोगों को हाथी ने देखा हाथी का मूवमेंट ही बदल गया और लोगों की तरफ दौड़ने लगा, हाथी से बचने लोग तितर-बीतर भागने लगे

पुलिस अधीक्षक ने ली, जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राईम मीटिंग, कहा-अपराध नियंत्रण में कोताही न करे थाना प्रभारी

ग्रामीणों ने बताया यह सिलसिला 15 मिनट तक चलता रहा। लोग हाथी के हरकत देख सहम गए। गांव के समीप हाथी पहुंचने से लोगों में दहशत है। राधे लाल सिन्हा संयोजक हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति सिरपुर क्षेत्र महासमुन्द ने बताया कि गांव की तरफ हाथी का रूख न हो इसके लिए वन अमला का गश्त टीम तैनात है, लेकिन हाथी के उत्पाद को रोक पाने में गश्त टीम भी बैकफुट पर है

CGBSE Result 2019: जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

बतादें कि ये वहीं हाथी है जिन्होंने अब तक दर्जनभर लोगों की जान ले ली है। ग्रामीणों के अनुसार दतैल हाथी अकेला घुमता है, और जैसे ही मौका मिलता है लोगों की जान लेने पर उतारू हो जाता है। राधेलाल सिन्हा ने बताया कि यह दतैल हाथी दो-तीन दिन से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन आज सुबह फिर एक बार गांव के समीप पहुंच चुका है, इस हाथी से जनहानि की संभावना बहुत अधिक है, इसलिए वन अमला को सावधानी बरतनी चाहिए।

Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !