महासमुंद-मंगलवार 11 मई को सरायपाली थाना द्वारा रूटिंग वाहन चेकिंग के दौरान घंटेश्वरी मंदिर के पास टोल नाके के समीप दो कारो से करीब 51लाख रुपए 9 लोगो से बरामद किया गया है पकड़े गए लोगो रुपए के बारे में कोई कागजात पेश नही किए जाने के कारण मामले को आयकर विभाग विभाग को सौपा गया है.मिली जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CRETA CG04 LL3879 तथा वाहन INOVA CG04 DZ1101 को चेक किया गया जिसमें 01. राकेश साहू पिता बी आर साहू उम्र 39 साल निवासी पाडीपारा गुढ़ियारी रायपुर 02. प्रदीप मोटवानी पिता साजांदास मोटवानी उम्र 40 साल निवासी दुर्ग 03. भारत ठाकुर पिता बिहारी सिंह ठाकुर उम्र 39 साल निवासी टोटा रायपुर 04. रूपेश सिंह पिता श्रीकांत सिंह उम्र 26 साल निवासी सीतानगर रायपुर 05. करन साहू पिता पुनुराम उम्र 33 साल निवासी बोरगांव खरोरा 06. महेश मार्कण्डेय पिता नरोत्तम उम्र 27 साल निवासी पुरानी बस्ती रायपुर 07. सुधेश पांडेय उर्फ राहुल पिता एस के पांडेय उम्र 28 साल निवासी पदनापुर दुर्ग 08. संतोष यादव पिता लेट यादव उम्र 42 साल निवासी भिलाई 09. मयंक पिता बाबूराव रावांडे उम्र 24 साल निवासी भिलाई से मिले जिनके संयुक्त कब्जे में रखे हुए 50लाख 62 हजार 800 रुपये मिलाउक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया गया कोई कागजात नही होने पर धारा 102 CRPC के तहत जप्त कर कार्यवाही कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।। उपरोक्त कार्यवाही में SI लक्ष्मीनारायण साव, ASI विजय मिश्रा, आरक्षक नरेश वर्मा, रामचरण यादव, विपिन सिदार, घनाराम कुर्रे सैनिक संजू यादव का विशेष योगदान रहा

