जिले में 'लोकवाणी ' को तन्मयतापूर्वक सुना गया


महासमुंद,/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता की चौथी कड़ी 'लोकवाणी ' को आज जिले में उत्साहपूर्वक सुना गया। जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत, आश्रम छात्रावास सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों ने लोकवाणी को उत्साहपूर्वक श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रेडियोवार्ता के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता है। 
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास उत्साह से परिपूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तरिया, तालाब, जलाशयों, नदियों-नालों एवं जल प्रपातों का प्रदेश है, लेकिन सही योजना के बिना निर्माण कार्य किये जाने से भूजल स्तर नीचे गिर चुका है। शासन ने नियमों में संशोधन करके प्रत्येक आवासीय वाणिज्यिक और औद्योगिक परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिग को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हमारे शरीर में रक्त वाहिकायें होती है उसी तरह शहर की सफाई व्यवस्था नाली पर निर्भर होती है। नाली में कचरा डालने से पानी बहना बंद हो जाता है और गंदे पानी से कई तरह के मच्छर, कीड़े-मकोड़े पनपते है और बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने नागरिकों से नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील की है।इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रावासों के छात्रगण उपस्थित थे।
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !