विकासखण्ड स्तरीय ट्राईबल डांस फेस्टिवल-2019
महासमुन्द 06 नवम्बर 2019/राज्य शासन के निर्णयानुसार आदिम जनजाति त्यौहार एवं पारम्परिक नृत्य शैलियों के प्रस्तुतिकरण एवं प्रचार-प्रसार के लिए ट्राईबल डांस फेस्टिवल छत्तीसगढ़ 2019 का आज पिथौरा के कन्या छात्रावास परिसर में एवं बसना के मंगल भवन में आयोजन किया गया। आयोजित इस ट्राईबल डांस फेस्टिवल पिथौरा में सात नर्तक दलों द्वारा पंजीयन कराया गया, इसमें से चार नर्तक दलों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पिथौरा एसडीएम श्री बी.एस.मरकाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.के.प्रधान उपस्थित थे।
इसी प्रकार विकासखण्ड बसना में आयोजित ट्राईबल डांस फेस्टिवल में 11 नर्तक दलों द्वारा पंजीयन कराया गया, इसमें से .11 नर्तक दलों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती ललिता भगत, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के.वर्मा, नायब तहसीलदार सुश्री सुशीला साहू, उपस्थित थे।



