अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए रत्नेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने जताया हर्ष
महासमुंद। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनी को नियुक्त किया गया है। हाल ही में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने रत्नेश सोनी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता के लिए उक्त संगठन पिछले दो दशक से कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के अलावा उपभोक्ता अधिकार और उनके हितों के लिए संगठन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान श्री शुक्ल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि नियुक्ति उपरांत जिले में संगठन का विस्तार करें और जिले में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने "जागो ग्राहक जागो" के नारे के साथ जागरुकता अभियान चलाए जाने की बात कही। 
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर रत्नेश सोनी को राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश सह सचिव राजकुमार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष चितरंजन पर्वत,  प्रदेश प्रवक्ता (छग) रामकुमार साहू सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारयों ने हर्ष जताते हुए कहा है कि उपभोक्ता को अपने अधिकारों की जानकारी नही है जिसके चलते उन्हें न्याय नही मिल पा रहा है। संगठन द्वारा उपभोक्ताओं को उचित मंच और न्याय दिलाने आश्वस्त करते हुए संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष सोनी को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा संगठन को प्रदत्त शक्तिों का उपयोग करते हुए उपभोक्ता हित में कार्य करें।
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !