महासमुंद, 06 दिसम्बर 2019/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के अंतर्गत आज जिले के नगरीय निकायों में आज तक कुल 483 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद् महासमुन्द में 196 , नगरपालिका परिषद् बागबाहरा में 53 प्रत्याशी, नगरपालिका परिषद् सरायपाली में 61 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार नगर पंचायत पिथौरा में 54 अभ्यर्थियों ने, नगर पंचायत बसना में 55 एवं नगर पंचायत तुमगांव में 64 प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 जिले के नगरीय निकायों में आज नांमाकन के अंतिम दिन तक कुल 483 अभ्यर्थियों ने किया नाम निर्देशन पत्र दाखिल
दिसंबर 06, 2019
Tags

