महासमुंद 23 जनवरी 2020/ जिला प्रशासन द्वारा माद्य पूर्णिमा के अवसर पर महानदी के तट पर आयोजित होने एक दिवसीय सिरपुर महोत्सव 09 फरवरी को होगा। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सिरपुर महोत्सव के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी है। अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान को महोत्सव के नोडल अधिकारी बनाया गया है। एक दिवसीय सिरपुर महोत्सव में सांस्कृति विभाग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अलावा स्थानीय कलाकारों, छात्रावासी विद्यार्थियों, आदिवासी नर्तक दल, नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, पंथी नृत्य सहित राज्य स्तरीय युथ फेस्टिवल में भाग लिए कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि वनमंडलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता मेला स्थल पर वेरिकेटिंग का कार्य करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद द्वारा महोत्सव स्थल पर दुकानों का आबंटन एवं शांति व्यवस्था देखेंगे। मेला स्थल पर आम नागरिकों को सस्ते भोजन की सुविधा के लिए खाद्य विभाग एवं महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे। महोत्सव में स्व सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों की व्यवस्था के साथ ही एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की जाएगी। मेला स्थल पर फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेगा। मेला स्थाल पर पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केन्द्र भी स्थापित होंगे। विद्युत वितरण कम्पनी के द्वारा मेला स्थल पर विद्युत की व्यवस्था के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी द्वारा कलाकारों के लिए मोमेंटो की व्यवस्था करेंगे।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा कलाकारों के आवागमन तथा रहने, खाने का व्यवस्था सिरपुर स्थित विश्रामगृह में करेंगे। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी महोत्सव के दौरान नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। जिला आबकारी द्वारा मंच पर विराजमान विशेष आगंतुकों के लिए चाय-नाश्ता की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ ही स्काउट के छात्र भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पर्यटन केन्द्र के गाइडों को भी तैनात किया जाएगा। जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में सड़कों की चौड़ाई पर्याप्त रहे सड़क के एक किनारे दुकान दिया जाए जिससे आवागमन बाधित न हो। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा सिरपुर मेला ग्राउण्ड में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल टेंकरों के साथ ही पाइप लाइन में नल लगाकर व्यवस्था की जा रही है। सभी पेयजल टेंकरों का क्लारीनेशन किया जाएगा। मेला स्थल पर उद्घोषणा काउंटर भी होगा इनमें शिक्षा विभाग के श्री हिमांशु भारती एवं श्री सुरेन्द्र मानिकपुरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

