पुलिस एवं राजस्व अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ निष्पक्ष निर्वाचन कराए
महासमुंद, 20 जनवरी 2020/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020 के संबंध में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने समस्त राजस्व अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारी की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों, मतदान के दिन व्यावधान उत्पन्न होेने की स्थिति में किए जाने वाली कार्रवाई की तैयारियां, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जानकारी, अधिनस्थ सेक्टर आफिसरों द्वारा अघतन की गई सूची एवं उनके द्वारा किए गए कार्याे की जानकारी, खंड मुख्यालयों में मतगणना होने की स्थिति में सुरक्षा सहित अन्य तैयारी, शत-प्रतिशत मतदान दल के गठन की जानकारी, मतदान कराने की जानकरी, सामाग्री वितरण, वापसी, मतदान दल का प्रशिक्षण एवं मतदान दलों के साथ सुरक्षाबलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि अधिकारियों को कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए किसी भी प्रकार की समझौता नहीं होना चाहिए। बेहतर समन्वय एवं तालमेल से निर्वाचन सफलतापूर्वक सपन्न कराएं।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में 1344 मतदान दल का गठन किया गया है। इनमें महासमुंद में 300, बागबाहरा में 208, पिथौरा में 295, बसना में 207 एवं सरायपाली में 259 है। मतदान केन्द्र 1266, प्रस्तावित मतदान दलों की संख्या 1331 एवं 13 अतिरिक्त मतदाल दल बनाए गए है। मतदान सामाग्री एवं वितरण वापसी स्थल एवं स्ट्रांग रूम एवं सारणीकरण के लिए भी स्थल का चयन कर लिया गया है। इसमें मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी स्थल के लिए कृषि उपज मंडी, पिटियाझर महासमुंद, कार्यालय जनपद पंचायत बागबाहरा, कार्यालय जनपद पंचायत पिथौरा, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना एवं सरायपाली में जनपद पंचायत के मनरेगा भवन को बनाया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जगदीश सोनकर, एसडीएम सरायपाली श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर शरीफ मोहम्मद खान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम महासमुंद श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, एसडीएम पिथौरा श्री बीएस मरकाम, एसडीएम बागबाहरा श्री भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, सुश्री पूजा बंसल, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री मुन्नालाल ताण्डेय सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

