भीम रेजिमेंट ने प्रदेश सरकार के फैसले पर जताया विरोध कहा शराब दुकान खोलने से हालात होंगे

छोटे लाल टण्डन - प्रदेश संयोजक भीम रेजिमेन्ट छत्तीसगढ।
रायपुर - आज पूरा विश्व कोरोना वायरस नामक महामारी से ग्रसित है और उससे लड़ने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है व देश में बड़े-बड़े उद्योग कारखाने, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेज आदि जगहों को पूरी तरह से पाबंदी कर धारा 144  लागू कर दिया गया है व हर चौक चौराहे पर सेना बल तैनात कर पूरी तरह से क्षेत्र को कड़ी निगरानी में रखा गया है बीमारी से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस 1 मीटर दूर रहने का मास्क पहनने का व घर से बाहर ना निकलने सलाह दिया गया है

 साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग एक माह तक पूरी तरह से शराब बंदी किया गया था जिससे राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुर्घटना, इत्यादि काबू में आते दिखाई दे रहे थे शराबबंदी से प्रदेश ज्यादातर परिवार में खुशी का माहौल था परंतु प्रदेश सरकार व आबकारी मंत्री ने फिर से शराब दुकानें खोलने का आदेश पारित कर दिया है जिस पर निशाना साधते हुए भीम रेजिमेंट प्रदेश संयोजक छोटे लाल टंडन ने कहा की प्रदेश सरकार के पास शराब बंदी का यह सुनहरा अवसर था 

शराबबंदी से कई परिवार खुशहाली जीवन व्यतीत कर रहे थे परंतु प्रदेश सरकार ने शराब बिक्री हेतु अनुमति दे दी जो कि प्रदेश के अहित मे निर्णय हो सकता है शराब दुकान खोलने से प्रदेश में हालात बेकाबू हो सकते हैं जो कि प्रदेश के लिए भविष्य में सबसे बड़ी समस्या साबित हो सकती है ।ऐसे मानवता के दुश्मन बन रहे सरकार का भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ कड़ी निंदा करती है औरआगामी समय में इसका राजनितिक दुष्परिणाम क्या रहेगा उसे भी रूबरू करायेगा भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ आगे भी सतत् आंदोलित रहेगी पूर्ण शराब बंदी को लेकर।इस तरह आपने शराब भट्टी खुलवाकर के हमारे घर तक कोरोना फैलाने का इंतेजाम भी कर दिए ।

 वैश्विक महामारी जिसमे लोगो को घर मे रहने को कहा जा रहा है वही पर राज्य सरकार के द्वारा शराब दुकान को खोलना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्व फैसला है । जिसका भीम रेजिमेंट पुरजोर विरोध करता है ।।B

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा शराब बंदी नही करना सरकार की ग़ैरजुमेदारी मानसिकता को दर्षाती है । जिससे भविष्य में सरकार को को ही भुगतना पड़ेगा ।।

छोटे लाल टण्डन -
प्रदेश संयोजक 
भीम रेजिमेन्ट छत्तीसगढ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !