कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राम बम्हनी केे नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी के अंतर्गत बनाए जा रहें कार्यों का किया निरीक्षण

 
कलेक्टर ने की महिला स्व-सहायता समूह की सराहना 
महासमुंद 18 जून 2020/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कल महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी केे नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी के अंतर्गत बनाए जा रहें कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के सामंजस्य से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गतिविधियों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बम्हनी के आदर्श गोठान में बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट टैंक में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे जैविक खा

कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राम बम्हनी केे नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी के द का भी अवलोकन किया। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि अब तक वे 04 क्विंटल जैविक खाद का निर्माण कर चुके हैं। इसके अलावा उनके द्वारा जैविक कीटनाशक भी बनाया जाता हैं, जिसे स्थानीय बाजार पर 10 हजार रूपए से अधिक का जैविक कीटनाशक विक्रय किया जा चुका हैं। इस पर कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूह की सराहना की और जैविक खाद का शीघ्र उठाव कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
श्री गोयल ने बम्हनी में बनाए गए मछली उत्पादन टैंक में अधिकारियों को मछली बीज उपलब्ध कराने एवं वहां पर शेड बनाकर मुर्गी पालन के लिए चूजे उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। इसके अलावा बाड़ी योजना के तहत् महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बाड़ी में लगाए गए सब्जियों का भी अवलोकन किया। इस पर कलेक्टर ने उद्यानिकी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को बाड़ी के लिए उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने एवं लैब पर मृदा परीक्षण कराने को कहा, जिससे कि उस मिट्टी के आधार पर सब्जी अधिक मात्रा में उत्पादित हो और उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सकें। इसके अलावा उन्होंने मवेशियों के लिए बनाए गए चारागाह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को चारागाह पर हाईब्रिड नेपियर घास लगाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि यह चारागाह लगभग 10 एकड़ पर बनाया गया हैं। कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने औषधीय पौधे मुनगे का पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, पशु चिकित्सक सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया, कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर डोंगरे, कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वयक डाॅ सतीश वर्मा सहित ग्राम सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू, गोठान समिति के अध्यक्ष श्री गणेश धु्रव सहित विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !