चिकित्सालय के बरामदे में गुटखा थूकते एक युवक पकड़ाया युवक को जुर्माने के तौर पर देने पड़े दो सौ रुपए


महासमुंद 25 जून 2020/ जिला चिकित्सालय को पूर्णतः तम्बाकू मुक्त परिसर घोषित करने की मुहिम में निरंतर समझाइश और चालानी कार्रवाई की जा रही है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र ने जिला चिकित्सालय के प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर तंबाकू जामा तलाशी बक्से रख आए थे। यहाँ रोजाना की जा रही जांच पड़ताल में आज एक बार फिर चालानी कार्रवाई की गई। ओपीडी के समय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण दल के कर्मचारियों सहित चिकित्सालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने परिसर के सभी वार्डों में निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम कोसमखूंटा से आए एक युवक को चिकित्सालय के पहले माले में स्थित बरामदे के कोने में गुटखा खाकर थूकते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जिस पर उसे परिसर के तंबाकू मुक्त होने की जानकारी देते हुए दो सौ रुपए का अर्थदंड लगाते हुए चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता श्रीमती मेघा ताम्रकार एवं शासकीय सामाजिक कार्यकर्ता असीम श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। सुरक्षाकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !