महासमुन्द जिले में 95000 से ज्यादा हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ

महासमुंद 15 जुलाई 2020/ राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। वहीं दूसरीं ओर जो बच्चें परिस्थितियां वश या गलत संगत के कारण आपराधिक गतिविधियों या जिन्हें देखरेख की जरूरत है, उनके पुनर्वास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। 

समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले के 95 हजार 612 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों का लाभ दिया जा रहा है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन में 990 लोगों को, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्वावस्था में 36 हजार 701, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 08 हजार 961 को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 12 हजार 133 लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 27 हजार 519 लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार सुखद सहारा योजना के तहत 09 हजार 317 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। 

जिला समाज कल्याण के उप संचालक श्री धमेन्द्र साहू ने बताया कि इन पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रतिमाह तकरीबन 03 करोड़ 50 लाख की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच रही है। उन्होंने ने बताया कि अब तक 91 हजार 361 पेंशन हितग्राहियों के खातों की आधार सीडिंग हो चुकी है। शेष 04 हजार 251 ही आधार सीडिंग हेतु शेष है। जिसकी कार्रवाई प्रचलन में है। 

प्रदेश में निःशक्त व्यक्तियों की पहचान से लेकर उनके सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के दीर्घकालीन अनुभवों तथा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के प्रति भी अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (एक अक्टूबर) को सम्मानित किया जाता है। महासमुंद जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 09 हजार 317 ऐसे व्यक्तियों जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु निराश्रित वृद्ध या 50 वर्ष या उससे अधिक आयु की निराश्रित विधवा परित्यक्त महिलाओं को लोगों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।  
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !