महासंमुद जिले की तीन नगरीय सीमा क्षेत्र में लाॅकडाउन महासमुद नगर पालिका, बागबाहरा और बसना नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में रहेगा

कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के चलते लिया गया फैसला 
25 जुलाई की मध्य रात्रि से 31 जुलाई मध्य रात्रि तक पूर्ण लाॅकडाउन 
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईः- कलेक्टर श्री गोयल
महासंमुद में बनाये गये 11 चैकिंग पाइंट, चैबीसों घंटे तैनात पुलिसः- पुलिस अधीक्षक
महासमुंद 24 जुलाई 2020/ जिले में कोराना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए लाॅकडाउन को कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने प्रेस वार्ता में तमाम जानकारियाॅ दी। कलेक्टर ने बताया की शनिवार 25 जुलाई की रात से यानि कल रात 12.01  बजे मध्य रात्रि से  महासमुंद नगर पालिका सहित बागबाहरा नगर पालिका और बसना नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र मंे पूर्णतया तालाबंदी (लाॅकडाउन)  शुरू हो जायेगी। यह लाॅकडाउन 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक प्रभावशील रहेगा। उक्त जानकारी कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की संयुक्त प्रेसवार्ता में दी गई। उन्होंने बात को पुनः दोहराते हुए कहा कि यह लाॅक डाउन केवल महासंमुद, बागबाहरा और बसना नगरीय सीमा क्षेत्र में लागू होगा। लाॅकडाउन में किराना व राशन दुकानों को भी छूट नहीं मिलेगी। नियम तोड़ने वालों पर संख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। प्रेस कांफ्रेस में नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल उपस्थित थी। 

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान नगरीय क्षेत्र में सभी शासकीय, अद्र्वशासकीय और  निजी कार्यालय बंद रहेंगे। अधिकारी-कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। यदि जरूरत होगी तब उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक यातायात सेवाएं इस अवधि में बंद रहेंगी। चिकित्सकीय सेवा वाले व्यक्तियों को आवागमन की अनुमति रहेगी। वही रात्रि में आवश्यक वाणिज्यिक परिवहन की अनुमति इस प्रतिबंधित क्षेत्र में होगी। 

घरों में जाकर दूध बांटने वाले दूध विके्रता प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक एवं सायं 5.00 बजे से सायं 6.30 बजे तक लाॅक डाउन से मुक्त रहेंगे। इसक साथ ही ठेले पर एक स्थान से दूसरे स्थान जा-जाकर फल, सब्जी विक्रय करने वाले विक्रेताओं को भी प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक अनुमति होगी। न्यूज पेपर हाॅकर भी प्रातः 6.00 बजे से 10ः00 बजे तक इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। बिजली विभाग, पानी, सिवरेज, बैक, एटीएम, बीपीओ, टेलीकम्यूनिकेशन डाक विभाग खुले रहेंगे। सीमा क्षेत्र में पेट्रोल पम्प, घरेलू गैस के विक्रय परिवहन प्रातः 06ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक होगी एवं भण्डारण की गतिविधियों की अनुमति होगी। प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, आदि के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार रहेगी। दवाईयों की दुकान प्रतिदिन खुली रहेंगी। कृषि आदान विक्रय इकाईयों, कृषि मशीनरी विक्रय इससे संबंधित स्पेयर पार्टस की दुकानें प्रातः  06ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक इसके सप्लाई चेन सहित रहेगी। उक्त तीनों नगरीय निकायों के सीमा क्षेत्र में स्थिति समस्त शासकीय एवं अशासकीय बैंको के लिए भी निर्देश जारी किये गये है।  सभी बैंक अपने संस्थान में न्यूनतम अनिवार्य आवश्यकता तक ही कर्मचारियों-अधिकारियों का उपयोग करेंगे। भारत और राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेंगे ।  

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि लाॅकडाउन अवधि में व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी सम्पूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगे । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण और श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाईयो ंको शर्तो के अधीन छूट रहेगी । इन इकाईयों से कोरोना संक्रमित मीरीजों की पहचान होने पर ईलाज पर होने वाले सभी व्यय का वहन इन संबंधित इकाईयों को करना होगा । उन्होनंे कहा कि इन तीनों नगरीय क्षेत्र में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे । उन्होंने बताया कि इन तीन नगरीय क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण के पाॅजिटव केस मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। इसकी दो दिन पहले से आप लोगों के जरिए लोगों को लाॅकडाउन घोषित होने की पहले से सूचना दी गई ताकि लोग सजग और सर्तक हो जाये। 

पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रेस को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि महासमुन्द नगरीय क्षेत्र में 11 चैकिंग पाइंट चयनित किये गये है। इन पाइंट पर पुलिस चैबीस घंटे काम निगाह रखेंगी ।  पुलिस द्वारा पेट्रोलिग की जायेगी। उन्होंने कहा पुलिस स्टाफ को भी ब्रीफ कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि बहुत जरूरी होने पर जरूरत की चीजों के लिए जो तय समय पर ही घर से निकले । उन्होंने कहा कि  सुरक्षा की दृष्टि से लाॅकडाउन लगाने का कलेक्टर द्वारा फैसला लिया गया है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकें । प्रेस के माध्यम से उन्होंने इन क्षेत्रों की आम जन से भी अपील की कि वे नियमों का पालन करें ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !