आपकी राशन दुकान की पूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर होगी उपलब्ध, आप घर बैठे दुकान में होने वाली गतिविधियां देख भी सकेंगे और निगरानी भी रख सकेंगे

जी हां, अब आप अपनी राशन दुकान को अपने मोबाइल पर देख भी सकेंगे और उसकी निगरानी भी कर सकेंगे, दुकान खुली है या बंद है यह जानकारी भी अब आप अपने मोबाइल पर ही ले सकेंगे, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है, इसके साथ ही एक सॉफ्टवेयर भी इन सीसीटीवी कैमरों के साथ जोड़ा गया है जिसके माध्यम से कोई भी हितग्राही अपने राशन दुकान की पूरी जानकारी घर बैठे ले सकेगा और निगरानी भी रख सकेगा।

खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत ने इस सम्बंध में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिले के खाद्य अधिकारियों की बैठक ली है, इसमें उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी कैमरे शीघ्र लगाए जाएं, मंत्री ने कहा कि नए राशन दुकान में तिरंगा कलर से पुताई और सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद ही दुकान का संचालन शुरू किया जाए, उन्होंने सभी पहुंचविहीन क्षेत्रों की राशन दुकानों में 3 दिन के भीतर 4 महीने का अनाज स्टॉक करने कहा है, उन्होंने सभी राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों की आधार सीडिंग भी शीघ्र करने के निर्देश दिए है ताकि अगस्त महीने में "वन नेशन वन राशन कार्ड" योजना छत्तीसगढ़ में भी शुरू हो सके।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जिन उचित मूल्य दुकानों की शिकायतें आई हैं उसका तत्काल निराकरण किया जाए, खाद विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों के 50% से अधिक उचित मूल्य की दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जा चुके हैं, कैमरे लगने के बाद सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपभोक्ता मोबाइल पर अपने राशन दुकानों को देख सकेंगे और राशन दुकानों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ले सकेंगे।

खाद्य मंत्री ने कहा कि इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और राशन की कालाबाजारी की संभावनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !