वार्ड नम्बर 10 इमलीभांठा वार्ड एवं ग्राम लाफ़िनखुर्द क्षेत्र कन्टेंनमेंट जोन घोषित

महासमुंद 26   अगस्त2020/ महासमुंद जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने तहसील व ज़िला महासमुंद के ग्राम लाफ़िनखुर्द  एवं वार्ड नम्बर 10 इमलीभांठा वार्ड, नगर पालिका परिषद महासमुंद के संदिग्ध मरीज़ों की सेम्पल जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने एवं पाँच से अधिक सक्रिय प्रकरण के कलस्टर पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम लाफ़िनखुर्द के नीचे वर्णित चैहद्दी को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। इसके अलावा उक्त कन्टन्टमेंट जोन के अलावा 03 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया हैं। 
उत्तर दिशा में खेलवावन राम का का मकान(बरोंडा मार्ग) दक्षिण दिशा में  ग्राम लाफ़िनखुर्द का खेत,पूर्व दिशा में कोतन सतनामी का मकान  ( लाफ़िन कला मार्ग) और पश्चिम दिशा में  चिंगरोद मार्ग है । इसी प्रकार इमलीभांठा वार्ड 10  नगरपालिका महासमुंद में उत्तर दिशा में  अशोक साहू का मकान, दक्षिण दिशा में  शंकर का मकान,पूर्व दिशा में गली और पश्चिम दिशा में  सीताराम का मकान है । 
कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्रवाई 
 कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।
     दोनों कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए  प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद  को दिया गया हैं। दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार श्री नारद कुमार सूर्यवंशी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया हैं। इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.आर.सिन्हा को, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन डाक्टर आर.के परदल को प्रभार सौंपा गया हैं। इसी प्रकार प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र तारम को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, माॅस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी तुमगाँव  डाक्टर विपिन कुमार राय को सौंपा गया हैं। घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती शशि जायसवाल व श्रीमती शीला प्रधान  को, नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमतीएस. चन्द्रसेन को तथा पर्यवेक्षण अधिकारी तहसीलदार श्री मूलचंद्र चोपड़ा को नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी श्री आनंद सोनी,ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान श्री भूपेन्द्र अबिलंकर एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक श्री आदित्य कुंजाम को सौंपा गया हैं।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !