महासमुंद 16 अगस्त 2020/- शनिवार को 74 वाँ स्वतन्त्रता दिवस के दिन (15 अगस्त )को देर रात कुल 14 नए कोरोना पीड़ित पॉज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई है । मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद ब्लाक से 03, पिथौरा से 03, बागबाहरा से 01, सरायपाली से 04, बसना से 02 मरीज पाए गए है। एक अंडर ट्रेसिंग है । इन पीड़ितों में 8 पुरुष और 6 महिला है । इनमें सबसे कम उम्र की 21 वर्ष की युवती और 50 आयु का व्यक्ति है । सभी की कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रहा है।
इन्हें मिलाकर सक्रिय मरीज़ों की संख्या 101 हो गई है। कल शनिवार को छह पीड़ित बेहतर उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट गए है । इस प्रकार जिले में अब तक लोग 258 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। बाकी 154 लोगों का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

