रिपोर्ट : - शीतल कुमार निर्मालकर
(छुरा) मडे़ली - ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी के शासकीय उ. मा. विद्यालय के पिछले वर्ष 9 वी कक्षा में प्रवेश किए हुए छात्राओं को आज 15 अगस्त सवतंत्रता दिवस के अवसर पर छुरा जनपद पंचयत के जनपद सदस्य सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव द्वारा सरस्वती साइकल के तहत साइकल एवम् पुस्तक वितरण किया गया। जिसमे पिछले वर्ष 9 वी में प्रवेश हुए छात्राओं को सायकल व 10 वीं की पुस्तकें वितरण किया गया। शासन प्रशासन के निर्देश के बाद सोशल डिस्टेंस एवम् मास्क लगा कर कोरोना के बचाव के नियम का पालन करते हुए अधिकांश शासकीय विद्यालयों में सायकल और पुस्तक वितरण किया जा रहा है। अब छात्र छात्राएं इन पुस्तकों की सहायता से कोरोनाकाल में अधूरी पढ़ाई और नए सत्र की पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। प्रत्येक पुस्तक में कोडिंग व्यवस्था किया गया जिसके माध्यम से ऐप की सहायता से अपने मोबाइल से पढ़ाई कर सकते हैं।
सरस्वती योजना के तहत 9 वी कक्षा में प्रवेश किए गए छात्राओं को शासन की ओर से सायकल वितरण किया जाता है ताकि दुर गावों से स्कूल तक आने में कोई परेशानी न हो और अपनी पढ़ाई सही समय पर कर सकें।
सायकल मिलने से सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे। स्कूल में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सायकल वितरण किया गया जहां शिक्षक, प्राचार्य और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

