पिथौरा- आयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में आज भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा 1990 में कार सेवा में शामिल हुवे वरिष्ठ नागरिकों का भगवा वस्त्र व श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार सेवक सुरेन्द्र पांडे, राजेश मिश्रा, मन्नूलाल ठाकुर ,माखन सिन्हा, कुलदीप चौधरी व स्व राधेश्याम शर्मा संजू अग्रवाल संग्राम भोसले स्व संजय दीक्षित के परिवार जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने राम मंदिर निर्माण की बधाई देते हुवे कहा कि बरशो पुराना सपना पूरा हुआ है अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज कार सेवा में शामिल वरिष्ठ जनों का सम्मान करने का ये अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री निशु माटा .मनोज अग्रवाल .छात्र नेता सौरभ अग्रवाल .देव पटेल .पवन अग्रवाल , दुर्गेश डड़सेना देव प्रजापति आनांदी डडसेना उपस्थित थे ।

