गरियाबंद छुरा पुलिस की नयी पहल "पुलिस संगिनी सम्मान" कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

   आयोजन, पुलिस थाना छुरा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़,

रिपोर्ट  :- शीतल कुमार निर्मलकर
गरियाबंद//पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र की जागरूक और पुलिस सहयोगी महिलाओं को सम्मानित करने की एक नयी पहल शुरू की है। जिले के सभी थानों में ऐसी महिलाओं को आज पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें छुरा पुलिस थाना प्रभारी राजेश जगत महिलाओं को सम्मानित किया।

थाना  क्षेत्र में विभिन्न कार्यों व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाली  महिलाओं का उत्साहवर्धन, जीवंत सम्पर्क व बेहतर समन्वय हेतु विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

थाना प्रभारी श्री राजेश जगत इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह परंपरा आगे जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज नगर पंचायत छुरा क्षेत्र के  महिलाओ को सम्मानित करने का फैसला लिया है। ये ऐसी महिलाएं जो कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का आम नागरिकों से मधुर संबंध बनाये रखने और अपराध पर नियंत्रण कायम रखने के लिए विभाग द्वारा आगे भी इस तरह केनवीन प्रयास/ अभियान जारी रहेंगे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !