सिद्ध बाबा धाम मंदिर मड़ेली में चोरी


रिपोर्ट :- शीतल निर्मलकर मड़ेली (छुरा)
छुरा-मड़ेली /ग्राम मड़ेली के पहाड़ी उपर विराजमान सिद्ध बाबा धाम मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह चोरी की दूसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्दिर के पुजारी भुवन नंदे आज सुबह सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचा, देखा कि मन्दिर का ताला टूट गया है दरवाजा खुला है, अन्दर जाकर देखा तो वहां लगे माईक सेट वहां नहीं था।

जिसमें एम्पलीफायर,माईक, दो नग,  चीप और माईक के यूनिट चोरी हो गया है। पुजारी ने तुरंत समिति उपाध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर, सचिव माधव निर्मलकर, सदस्य गणेश साहू को मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी दी। समिति उपाध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर, सचिव माधव निर्मलकर, सदस्य गणेश साहू ने सिद्ध बाबा मंदिर पहुंच कर देखा तो वास्तव में माईक सेट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गए ।

समिति सदस्यों ने पुलिस थाना छुरा जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने गए हैं।

ग्राम वासियों एवं समिति सदस्यों ने  पुलिस विभाग  से सिद्ध बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है,उन चोरों को शीघ्र पकड़ने एवं जन-मानस के आस्था को ठेस पहुंचाने वाले अधर्मीयों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना करने से पहले सौ बार सोचे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !