ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई महासचिव बनने पर गुरुचरण सिंह होरा को गरियाबंद स्पोर्ट्स क्लब ने दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भेंटकर निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। 
पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के सतत मार्गदर्शन से राज्य में खेल के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण होगा और खेल के क्षेत्र में भी राज्य को नई ऊंचाईयां मिलेगी। इस अवसर पर संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष जी.भांवरा, अखिल धगट, सही राम जाखड़, बशीर अहमद खान, रमेश बाबू, श्री गनपत राव, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
 वहीं महासचिव पद पर गुरुचरण सिंह होरा के चयनित होने पर गरियाबंद स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से क्लब के सभी मेंबर ने बधाई दी।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !