कलेक्टर श्री गोयल ने गढ़ कलेवा का शुभारंभ किया


महासमुंद 15 अगस्त 2020/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कलेक्टर श्री कार्तिकेया  गोयल  व पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने  कलेक्टोरेट परिसर में  गढ़ कलेवा  का शुभारंभ  किया ।इस अवसर पर ceo ज़िला पंचायत Dr रवि मित्तल, ADM श्री  जोगेंद्रर नायक व डिप्टिकलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे ।,सभी ने गढ़ कलेवा व्यंजन का स्वाद चखा । कलेक्टर ने अभिनव सक्षम स्वसहायता समूह की महिलाओं को शुभकामना और बधाई दी । गढ़ कलेवा का संचालन दिव्यांग महिला समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है । 


गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ के परंपरागत सूखे आइटम जैसे ठेठरी, खुरमी, बड़ी, बिजौरी आदि के साथ ही चीला, फरा जैसे नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत व्यंजनों को आगे बढ़ाने की छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के मुताबिक कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कैंपस में भी गढ़कलेवा आरंभ करने के निर्देश दिए थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !