रायपुर 22 सितंबर 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार "नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी " विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 23, 24 एवं 25 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होग ।
लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़,हमर विकास मोर कहानी विषय पर होगी बात : 23,24 एवं 25 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग
सितंबर 22, 2020
Tags

