महासमुंद 5 सितम्बर 2020/- महासमुंद जिले में संदिग्ध मरीज़ों की कोविड-19 की जांच निरंतर की जा रही है । कोविड-19 की एंटीजन (antigen ) से की गई जाँच रिपोर्ट में जिले से अभी तक 24 कोविड-19 पॉज़िटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है । जाँच रिपोर्ट में महासमुंद ब्लाक से सबसे अधिक 18,बागबाहरा ब्लाक से 02 सरायपाली से 01,बसना नगर पंचायत से 01,और पिथोरा से 02 पॉज़िटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है ।

