पिथौरा/सरस्वती साइकिल योजना के तहत 29 छात्राओं को मिली साइकिल

पिथौरा//विकासखंड पिथौरा अंतर्गत  ग्राम छिबर्रा के शहीद नोहर सिंह ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 29 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। जिसमें 1 अनुसूचित जाति के छात्रा को, 13 अनुसूचित जनजाति के छात्राओं को एवं 15 साइकिल पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को वितरण किया गया प्रभारी प्राचार्य रामकुमार नायक ने बताया कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है।

वहीं साइकिल पाने वाली छात्राओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। छात्राओं का कहना है कि इस योजना के वजह से शाला आने जाने में बहुत सहूलियत होती है पैदल आने जाने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में सरपंच मथुरा प्रसाद पटेल, उपसरपंच देवसिंह मार्कंडेय, पंच शंकर रात्रे, शा. उ. मा. विद्यालय अध्यक्ष टेकराम निर्मलकर, प्राथमिक शाला के नवनियुक्त अध्यक्ष मनिराम रजक, श्याम सेन, प्रभारी प्राचार्य रामकुमार नायक, शिक्षक विनोद खल्खो, खेमप्रसाद पटेल, लक्ष्मी प्रसाद सिदार, राजेंद्र कुमार नंद सहित आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !