आज 290मरीज स्वस्थ्य होकर सुरक्षित पहुँचे अपने घर,स्वास्थ्य अमले के काम की सराहना की अब तक 1500 से अधिक लोग हुए स्वस्थ्य

महासमुंद 25 सितम्बर 2020 :/ महासमुंद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19 ) से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज शुक्रवार को जिले में 290 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ  होकर अपने घर सुरक्षित पहुँच गए है । ठीक होने पर कई लोगों ने स्वास्थ्य अमले के काम की सराहना की। स्वास्थ्य  विभाग द्वारा आज इन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 1511 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके  हैं। आज 25  सितम्बर तक जिले में 797 एक्टिव केस है । जिनका बेहतर उपचार  किया जा रहा है । आज जिले में कोरोना के लक्षण दिखने वाले कुल 456 लोगों की कोरोना जाँच की गयी , जिसमें 54 लोगों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव पायी गई । 


कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें  संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना संदिग्ध मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है।


कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में  बेहतर इंतजाम किए गए है । इनमें कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है । जिला प्रशासन द्वारा सभी कोविड केयर सेंटरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई है । मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं समय पर दवाइयाँ का प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराया जा रहा है। फलस्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा कोविड अस्पताल,कोविड केयर सेंटर एवं क्वारेंटाइन केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सतत मानिटरिंग की जा रही है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !