गरियाबंद : कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का अवलोकन

गरियाबंद 21 सितम्बर 2020/ कलेक्टर  छतर सिंह डेहरे ने रविवार शाम गरियाबंद स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में डेयरी इकाई का अवलोकन करते हुए वहां साहिवाल नस्ल के गाय जो कि अधिक मात्रा में दूध देने के लिए जानी जाती है, अवलोकन किया। साथ ही पोल्ट्री फॉर्म, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम, अजोला घास उत्पादन, पाली हाऊस और वृक्षारोपण अंतर्गत आम के विभिन्न प्रजातियों, अंगुर, पपीता, नारियल, एप्पल बेर आदि बीज उत्पादक कार्यो का अवलोकन भी किया। कलेक्टर द्वारा धान उत्पादन कार्यक्रम और पोषण वाटिका, मनरेगा नर्सरी आदि उत्पादन और प्रदर्शन यूनिट का निरीक्षण करते हुए सराहना की। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ईश्वर सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र को अंचल के किसानो के मार्गदर्शन, सलाह, प्रदर्शन और प्रशिक्षण के लिए स्थापित किया गया है। यहां कृषि के साथ उन्नत नस्ल के पशुपालन तथा अन्य कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !