कोरोना काल में घर के अंदर की हवा करें शुद्ध ,अपनाएं ये तरीके

कोरोना काल में मानसिक तनाव और निगेटिवी बहुत देखने को मिल रहे हैं . पिछले कुछ माह से पूरा देश कोरोना माहामारी की मार झेल रहा है . अगर आपको भी अपने घर में निगेटविटी महसूस होती है आप कुछ तरीके अपना सकते हैं जिससे आपके घर से निगेटिवी भी दूर रहेगी और हवा में मौजूद कीटाणु भी नहीं रहेगें .

भोजन में स्वाद देने वाला नमक वास्तु के हिसाब से भी कई कमाल कर सकता है. हर दिन घर में समुद्री नमक के साथ नमक से साफ सफाई लगाना चाहिए.


इसके अलावा पानी में नींबू और कपूर भी मिला लेना चाहिए. इससे कीटाणुओं से छुटकारा होगा.ज्यादातर रोगाणु घर के बाथरूम और टॉयलट में पाए जाते हैं, इसलिए सप्ताह में कम से कम 1 बार फिटकरी को एक कटोरी में रखना चाहिए.

नीम को औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में भी जाना जाता है, नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं, जिसके कारण अगर नीम के पत्तों को जलाकर घर में धुंआ किया जाता है, तो घर में कीटाणु पूरी तरह से गायब हो जाते हैं.

नीम की पत्तियां मच्छर को भगाने में भी बहुत असरकारी होती हैं।हवा में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करने में कपूर एक बेहतरीन उपाय है. रोजाना कपूर जलाने से घर के अंदर की हवा ताजा रहती है.

यह प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक है खास बात यह है कि इसे जलाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है वहीं घर में बहुत ज्यादा चीटियां या खटमल हो गए हों तो भी कपूर का इस्तेमाल कर उन्हें भगाया जा सकता है.

कपूर का इस्तेमाल कीटनाशक की बजाए ज्यादा सुरक्षित है. मच्छर तक इसके धुएं से भाग जाते हैं यह एक तरह से होम क्लीनर है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !