गरियाबंद जिले के फिगेंश्वर ब्लाक से नेहरू साहू की रिपोर्ट
फिंगेश्वर पुलिस की सट्टे बाजो पर बड़ी कार्यवाही लाईव चल रहे आईपील क्रिकेट मैच में रूपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खेलवाने एवं खेलने वाले 05 आरोपी आये पुलिस के हत्थे। आरोपियों के कब्जे से पुरानी रंगीन टीव्ही सेटप बॉक्स, 05 नग इस्तेमाली मोबाईल फोन, एक स्मार्टवाच, सट्टा पट्टी पर्ची तथा नगदी रकम 26400/-रू. जप्त। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के निर्देशन अति0 पुलिसअधीक्षक सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही करने के निर्देश पर निरीक्षक वेदवती दरियो को मुखबीर से सूचना मिला कि पुराना बस स्टैण्ड में रिंकु श्रीवास अपने सेलून दुकान में बबलू साहू के साथ आईपीएल क्रिकेट मैच टी0व्ही0 में लाईव चल रहे मैच में रूपये पैसे का
हारजीत का दाव लगाकर मोबाईल फोन से बात कर एवं मैसेज के माध्यम से सट्टा पट्टी लिख रहाहै कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुराना बस स्टैण्ड फिंगेश्वर रिंकु श्रीवास के सेलून दुकान में रेड कार्यवाही करने पर 01. खिलेश्वर उर्फ रिंकू श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 30 वर्ष, 02.अमित उर्फ बबलू साहू पिता स्व. विजय साहू उम्र 25 वर्ष, 03. डिगेश्वर निषाद पिता स्व. शिवनिषाद उम्र 23 वर्ष, 04. घनश्याम ध्रुव पिता पिताम्बर ध्रुव उम्र 28 वर्ष, 05. वेदप्रकाश पटेल पिता जितेन्द्र पटेल उम्र 26 वर्ष सेलून दुकान में मैच देखते हुये मिले जिनसे पुछताछ करने पर खिलेश्वर
उर्फ रिंकू श्रीवास अपने सहयोगी अमित उर्फ बबलू साहू के साथ सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किये
तथा अन्य तीन डिगेश्वर साहू, घनश्याम ध्रुव, वेदप्रकाश पटेल मैच में रूपये पैसे का दाव लगाना
स्वीकार करने पर गवाहो के समक्ष आरोपियो के कब्जे से पुरानी रंगीन टीव्ही सेटप बॉक्स, 05 नग
इस्तेमाली मोबाईल फोन नगदी रकम 26400/-रू., एक स्मार्ट वाच तथा सट्टा पट्टी पर्ची को जप्त
कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का होने से
अपराध क्रमांक 182/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आगे जांच जारी है उक्त कार्यवाही
में निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि हेमकुमार ठाकुर, आरक्षक तरूण सिदार, सैनिक कामता बांधे,
हरिशंकर निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपीगण :- :-.01. खिलेश्वर उर्फ रिंकू श्रीवास पिता अशोक श्रीवास उम्र 30 वर्ष,
02. अमित उर्फ बबलू साहू पिता स्व. विजय साहू उम्र 25 वर्ष,
03. डिगेश्वर निषाद पिता स्व. शिव निषाद उम्र 23 वर्ष,
04.घनश्याम ध्रुव पिता पिताम्बर ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिनान फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर
05. वेदप्रकाश पटेल पिता जितेन्द्र पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन करकरा

