ग्राम रोहिना में मान्यवर साहब कांशीराम जी के 14वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया।

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/राजिम(छत्तीसगढ़ सेवा)/ मान्यवर साहब कांशीराम जी के 14वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमे स्थानीय गांव रोहिना के संघर्षशील साथियों के बीच मनाया गया, ग्राम रोहिना के शीवा मारकंडे सहीत 50साथियो के जुझारू पन को देख कर मन गदगद हो गया। उन सभी साथियों मे बाबा साहब अंबेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम जी के प्रति निष्ठापूर्वक उतसुक्ता देखते ही बनता था। 


अब ये दिन दुर नहीं कि बहुत जल्दी राजिम और जिला गरियाबंद मे बाबा साहब और मान्यवर साहब कांशीराम जी के कार्वा 

गली गली गांव गांव में जय भीम की नारा गुंजेगा।

जब तब दम है छाती मे, 

मुहर लगेगा हाथी में। 


मान्यवर साहब कांशीराम जी के पुण्यतिथि के मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दुजलाल बंजारे ने बताया कि आज पुण्यतिथि के मौके पर हम सब शपथ ले कि साहब कांशीराम जी ने जिस कार्वा और आंदोलन को हमे सौपा है ,उसे हम पुरे ईमानदारी से पुरा करे। और अपने समाज की हक अधिकार के रक्षा के लिए संविधान मे दिये प्रावधान के मुताबिक लडाई लड़े।


उक्त कार्यक्रम में बसपा जिला प्रभारी नामदास मारकंडे जी ने कहा कि हमे मान्यवर साहब कांशीराम जी के सपनो को पुरा करना है और उसके बताये रास्ता पर चलना है। साथ ही ग्यानिक दास गायकवाड़ ने कहा कि साहब के प्रतिग्या  को लेकर अटल रहे और जीवन भर गरीब मजलूम बहुजन समाज के लिए लड़ने का काम किये और इस दिशाहीन समाज को उसके हक अधिकार के रक्षा के लिए लड़े।

उक्त पुण्यतिथि के अवसर पर जिला सतनामी समाज के महिला प्रकोष्ठ के सचिव कृष्णा भारती, मिलाप बंजारे, रुखमन बंजारे, झामसिंग जी गुलाब मारकंडे, शीवा मारकंडे सहीत भीम रेजिमेंट के लगभग 50कार्यकर्ता के साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !