बैठक पूर्व, प्रथम पूजनीय बाबा गुरु घासी दास जी के सतनाम के प्रतीक जैतखाम में पालो चढ़ाकर(ध्वजारोहण) पूजा अर्चना के साथ बैठक की शुरुआत की गई।
सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा प्रतिवर्ष विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन व विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।परंन्तु इस वर्ष कोविड-19 महामारी के वर्तमान स्थिति को देखने से परिचय सम्मेलन का आयोजन करना संभव नही हो पायेगा,ऐसा प्रतीत हो रहा है।माह नवम्बर 20 तक स्थिति ऐसी ही बनी रही तो प्रतिभागियों का ऑन लाईन पंजीयन की व्यवस्था माह दिसम्बर में समिति द्वारा की जावेगी तथा पत्रिका का प्रकाशन कर प्रतिभागियों के पते पर भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।
स्थिति सामान्य होने की दशा में प्रशासन के आदेशानुसार आयोजन की कार्य योजना बनाई जावेगी जो कि माह जनवरी-फरवरी 20 में प्रस्तावित होने की जानकारी समिति के अध्यक्ष श्री जयबहादुर बंजारे जी ने दी।
बैठक में प्रदेश सह-सचिव टिकेन्द्र बघेल, रमेश बंजारे कृष्णा बरमाल, पापु बन्दे, पन्ना नवरंगे, हरीश बंजारे, अजय गायकवाड़, ए डी देशलहरे, ओगरे जी सहित प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

