मध्यप्रदेश. फेसबुक हमारी जिंदगी काफी दखल दे रही है। इसके चलते सबसे ज्यादा
प्रभावित युवा वर्ग हैं। जो इसके जरिए क्या-क्या नहीं कर रहे। जो उनकी जिंदगी के
लिए अच्छा भी है तो बुरा भी कम नहीं। कई लोग फेसबुक के अच्छे-बुरे परिणाम से वाकिफ
हो चुके हैं। इसने कईयों की जिंदगी सवारी है तो कई लोग बर्बाद भी हुए हैं। ताजा मामला
मध्यप्रदेश के बैतूल का है, जहां
एक महिला उत्तर प्रदेश से 750 किमी का सफर तय कर मध्यप्रदेश चली आई और मामला थाने
तक पहुंच गया।
फेसबुक से दोस्ती फिर प्यार
जनकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी
युवक को उत्तरप्रदेश के मऊ की रहने वाली एक महिला से फेसबुक से दोस्ती हुई और फिर
दोस्ती प्यार में बदल गई। वे दोनों की फेसबुक में दिन-रात बात होने लगी इसके बाद
दोनों के बीच वीडियो कालिंग और फोन पर घंटों बात होने लगी। और एक दिन महिला
ने प्लान बनाया कि वह लड़के से मिलेगी और
फिर 750 किमी का सफल कर महिला युवक से मिलने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच
गई। महिला के पहुंचने के बाद जब युवक भोपाल पहुंचा तो उसे देख वह खुद चौंक गया।
युवक ने महिला के बारे में पतासाजी की तो पता चला कि महिला जिसने अपने को युवती
बताया था शादीशुदा है और 3 बच्चों की मां है।
पति पीटता है इसलिए वह दूसरी शादी करना चाहती
थी
महिला से जब युवक ने उसके डॉक्यूमेंट मांगे तो वह इधर-उधर की बाते करने लगी। जिसके बाद युवक का शक यकीन में बदल गया और उसने महिला थाने में इसकी शिकायत कर दी। मामला महिला थाना पहुंचने पर महिला को थाना बुलाया गया तब महिला ने वहां बताया कि उसका पति उसे पीटता है, जिससे वह तंग आकर युवक से शादी करना चाहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

